BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशउन्नाव

बंगाल फतह की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते भाजपाई

बंगाल फतह पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

उन्नाव।

शुक्लागंज में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड सफलता के बाद सोमवार को कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। राजधानी मार्ग स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष (गंगाघाट) रंजना गुप्ता के जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्र हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

जश्न के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह पहला अवसर है जब बंगाल की धरती पर कमल खिला है और भगवा ध्वज फहराया है। उन्होंने इसे तानाशाही, हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की बड़ी जीत बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि अब अगला लक्ष्य उत्तर प्रदेश है और सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, अमित त्रिपाठी, दीपू पंडित, धीरज सिंह, जितेंद्र सिसोदिया, विजय राज सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, सुंदरलाल तिवारी, गीता पुरी, जितेंद्र अवस्थी, संदीप मिश्रा, देवेंद्र पटेल, अमरेंद्र गुप्ता, सतीश शुक्ला, आशुतोष वर्मा, हिमांशु और रेनू सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp