जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल परिसर में प्री-फ्रैब्रिकेटेड बैरक का लोकार्पण

कानपुर। 21.01.2026 को प्रकाश डी(I.P.S.), अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल में नियुक्त कर्मचारीगण के निवास हेतु प्री-फ्रैब्रिकेटेड बैरक का लोकार्पण/भ्रमण किया गया । उक्त कार्यक्रम में एन० कोलांची(I.P.S.), पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, प्रयागराज, अतुल शर्मा(I.P.S.), पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी कानपुर नगर, प्रशांत वर्मा(I.P.S.), पुलिस अधीक्षक रेलवे, अनुभाग प्रयागराज, बजरंग बली चौरसिया, डिप्टी कमांडेण्ट पी०ए०सी, कानपुर नगर, दुष्यन्त कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, कानपुर, ओमनारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल, सिद्धनाथ पाटीदार, प्रभारी आर०पी०एफ० पोस्ट, कानपुर सेन्ट्रल सहित रेलवे सुरक्षा बल, कानपुर नगर कमिश्नरेट पुलिस एवं उत्तर मध्य रेलवे के विशिष्ट अतिथियों सहित राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारीगण उपस्थित हुए । अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा प्रशान्त वर्मा(I.P.S.), पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज, प्रभारी निरीक्षक कानपुर सेन्ट्रल, श्याम नारायण सिंह सहित कुल 68 पुलिस कर्मियों को विगत महाकुंभ- वर्ष 2025 से सम्बन्धित मा0 मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त मेडल तथा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किया गया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों को महाकुंभ मेला-2025 में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु महाकुंभ मेडल/प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया एवं थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पर नियुक्त सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये । कार्यक्रम में सम्मिलित अवधेश द्विवेदी, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल, भवन निर्माण इकाई के अवर अभियंता सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले उच्चाधिकारी गण एवं विशिष्ट अतिथियों को पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया । वर्तमान में प्रचलित माघ मेला के दृष्टिगत जीआरपी के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मीटिंग लेकर कर्मचारीगण को बाडी वार्म कैमरा, यात्रियों के निर्देशित करने हेतु नैक बैण्ड स्पीकर, पीए सिस्टम एवं सीसीटीवी सिस्टम का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया ।



