BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

Donorcy Social Welfare Charitable Association “हम हैं न”का प्रथम स्थापना दिवस

Oplus 131072

कानपुर।Donorcy Social Welfare Charitable Association “हम हैं न” ने अपने प्रथम स्थापना दिवस पर जरूरतमंद 150 शिक्षार्थी बच्चों को स्कूल किट सेवा संवेदना और संकल्प का उत्सव मनाते हुए भेंट कर उनके शिक्षा के अवरोधों को दूर करने का दृढ़ संकल्प लिया । उससे पहले Donorcy Social Welfare Charitable Association के सदस्यों ने समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ परम पिता परमेश्वर भगवान शंकर का रूद्राभिषेक कर आर्शीवाद प्राप्त किया । Donorcy Social Welfare Charitable Association असहायों के निःशुल्क इलाज को समर्पित सामाजिक संस्था है। संस्था ने आज अपने स्थापना दिवस पर समाज के उन लोगों का सम्मान भी किया जो समाज के प्रति समर्पित हैं। कार्यक्रम में पधारे युग दधीच देहदान अभियान के संस्थापक मनोज सेंगर जी ने देह दान के महत्व को समझाया । दिव्यांग डेवलेपमेन्ट सोसाइटी और देवदूत वानर की कोषाध्यक्ष मनप्रीत कौर जी ने दिव्यांगों के लिए समर्पित सेवा का संकल्प दोहराया। कानपुर में चलते-फिरते ब्लड बैंक के रूप में अपनी पहचान बना चुके संतोष सिंह चौहान जी ने युवाओं एवं युवतियों को आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और रक्तदान के महत्व को बताया । कानपुर में धरती के दूवदूत के रूप में अपनी पहचान बना चुके स० तरनजीत सिंह जी ने लावारिशों की सेवासुश्रा में जनता को आगे आकर मानवीय दृष्टिकोण से उन लोगों के सेवा करने के महत्व को समझाया जो सड़क पर असहाय और लावारिश पड़े हैं जिनका इस दुनियां में कोई नहीं है।Donorcy Social Welfare Charitable Association के संस्थापक के०के० सिंह मुन्ना चौहान ने बताया कि मेरा अपना जीवन सीखने बढ़ने और खोज करने की यात्रा में सिमट कर रह गया है खोज उन धरती के दूवदूतों की है जिन्हें अपने से कमजोर अंजान, अनाथ, बेसहारा, लावारिश, गरीब, असहाय, जरूरतमंदों के साथ तन, मन, धन से खड़े रहने का जज्बा और मजबूत इरादा है इंसानियत और मानवतावाद के बहुमूल्य सामाजिक दृष्टिकोण से। विश्वास हो Donorcy Social Welfare Charitable Association के साथ हम हैं न- देवदूत वानर सेना बनकर मदद करने का। संस्था एक परिवार की तरह काम करते हुए संस्था से जुड़े सामाजिक संरक्षकों पथ प्रदर्शकों प्रेरणाश्रोत विशिष्ट जर्नी के साथ हर सदस्य के जीवन के रास्ते में आने वाली विसंगतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए दृढ़ संकित्पत हो प्रतिज्ञाबद्ध है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदयभान सिंह, डा० शैलेन्द्र दीक्षित, अजय प्रताप सिंह चौहान – पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन, मनोज श्रीवास्तव (लाला भइया) का विशेष योगदान रहा, संजय राजपूत, यजुवेन्द्र सिंह, अजय पाण्डे, राजे गुप्ता, हरप्रीत सिंह काके भइया आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp