कानपुर पहुंचेगी श्री साईं बाबा की मूल पादुका

कानपुर।श्री साईं बाबा की मूल पादुका रविवार 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे श्री साईं दरबार बिठूर मंदिर, कानपुर पहुंचेगी। श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के तहत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों में भ्रमण कर रही यह पावन पादुका यात्रा 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 14 दिसंबर को कानपुर में अपने समापन पर पहुंचेगी।
श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्षा गाडिलकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पादुका के आगमन के पश्चात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 11:30 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन प्रारंभ होंगे, जो सायंकाल 7:30 बजे तक चलेंगे। दिन भर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।दोपहर 12:00 बजे से साईं इच्छा तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।श्री साईं दरबार बिठूर के सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं आयोजक समिति के सदस्य सतनाम कौर नरूला जी, कविता कोटवानी कपूर, शुभम बेहल एवं वी.के. मिश्रा ने कानपुर शहर एवं आसपास के समस्त साईं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा की पवित्र चरण पादुका के दर्शन कर साईं का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्षा गाडिलकर जी ने भी साईं भक्तों व साईं समितियों से इस ऐतिहासिक एवं सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। साईं भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन, 14 दिसंबर को कानपुर पहुंचेगी बाबा साईं की मूल पादुका साईं भक्तों के लिए एक बड़ी और शुभ खबर सामने आई है। श्री साईं बाबा की मूल पादुका 14 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे श्री साईं दरबार बिठूर मंदिर, कानपुर पहुंचेगी।
श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी द्वारा उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में कराई जा रही इस पावन पादुका यात्रा का समापन कानपुर में होगा। पादुका के आगमन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 11:30 बजे से साईं भक्तों के दर्शन शुरू होंगे, जो शाम 7:30 बजे तक चलेंगे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन गूंजेगा, वहीं दोपहर 12 बजे से साईं इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्षा गाडिलकर ने साईं भक्तों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा के चरण पादुका के दर्शन करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
संवाददाता. विनायक मिश्रा कानपुर

