BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशजालौनबिंदास बोल खास

मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया शिकायती पत्र

बिंदास बोल जालौन ब्यूरोडा०जितेन्द्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

उरई (जालौन), 14 सितंबर:राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के गेट नंबर 1 और 2 के बाहर अवैध रूप से खड़े वाहनों, एम्बुलेंस, ठेले और अस्थाई दुकानों को लेकर कॉलेज प्रशासन ने चिंता जताई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा जिलाधिकारी जालौन को एक शिकायती पत्र भेजा गया है।प्रधानाचार्य ने पत्र में उल्लेख किया कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वारों के सामने कुछ वाहन मालिक, बालू माफिया तथा अस्थाई दुकानदार बिना किसी अनुमति के गाड़ियों को खड़ा कर रहे हैं और दुकानें लगा रहे हैं। इससे न केवल मेडिकल कॉलेज की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि आम मरीजों, स्टाफ और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।शिकायती पत्र में मांग की गई है कि गेट नंबर 1 व 2 के सामने बने इन अवैध अड्डों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई यह पहल उम्मीद की किरण लेकर आई है।ब्

One thought on “मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया शिकायती पत्र

  • Naman Dwivedi Naman Dwivedi

    ब्यूरोचीफ –बिंदास बोल न्यूज लाईव से जिला जालौन उ प्र

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp