भाजपा हो यह कांग्रेस दोनों पार्टी बिहार वासियों को दे रही धोखा
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता बिहार वासियों को गुमराह कर रही हैं। यह बात नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुहैल चौधरी ने कहीं। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहां की पिछले 15 वर्षों में देश की राजनीति सिर्फ लोग अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी दोनों राष्ट्रीय पार्टी के नेता बिहार वासियों को गुमराह करने के अलावा कोई भी काम नहीं कर रहे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का गठन 1995 में हुआ था तब से लेकर आज तक वह पार्टी के नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण जम्मू कश्मीर में देखने को मिल रहा है इस राज्य में पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है आप पार्टी बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन को मजबूत करने जा रही है। बिहार के सीमांचल से पार्टी ने इसका बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है पश्चिम उत्तर प्रदेश से पार्टी ने मजबूती के साथ काम शुरू भी कर दिया है जल्द ही प्रदेश की अन्य जिलों में भी संगठन को मजबूत कर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का एक मकसद है बेहतर शिक्षा, बेहतर इलाज, किसानों का भला, आपसी भाईचारा बड़े और रोजगार के अवसर लोगों को मिले इसी बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी निस्वार्थ भाव से आम जनता के बीच जा रही है और अपनी बातों को उन तक पहुंच रही है जिसका परिणाम भी अब दिखने लगा है आम जनमानस पार्टी के साथ दिन पर दिन जुड़ता चला जा रहा है।
👉बिंदास बोल के लिए संवाददाता मनीष शुक्ला की रिपोर्ट ✍️

