BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

दबंगों व चौकी इंचार्ज से परेशान कैंसर पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर

Oplus 131072

कानपुर। बाबूपुरवा के साबिर के मैदान निवासी इक्टेदार हुसैन उर्फ अइया कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंग लगातार उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और उल्टा उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रही है।आरोपी मोहम्मद कय्यूम उर्फ मुन्ना और उसकी पत्नी खुलेआम धमकी दे रहे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि उनका क्षेत्र बेगमपुरवा पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है, लेकिन चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी के संरक्षण के चलते दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इक्टेदार हुसैन ने चौकी इंचार्ज दीपक कुमार चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा है। साथ ही ऐलान किया है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनका परिवार घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की है और न्याय की मांग की है।

बिंदास बोल के लिए रुपेश सिंह भदौरिया की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp