राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से साजिद सर की शिष्टाचार भेंट

कानपुर। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी सैयद तौसीफ अहमद “साजिद सर” ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से दिल्ली में उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेट की! साजिद सर ने बताया कि दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम मे उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से महंगाई , बेरोजगारी एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुईं । जिस पर इमरान प्रतापगढ़ी ने आश्वासन दिया कि संसद में इन विषयों पर जरुर चर्चा करूंगा।


