BB ओरिजिनलदेशराजस्थानसुमेरपुर

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दुजाना ग्राम में पंचायत द्वारा साफ-सफाई का अभियान चला

सुमेरपुर। दुजाना ग्राम में रविवार को राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में विभागीय आदेश अनुसार एवं दुजाना ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित के निर्देशन आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें समस्त कर्मचारी एवं आमजन ने भाग लिया। सार्वजनिक स्थानों मंदिरों एवं गांव के मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करवाई गई। एवं स्वच्छता का संदेश दिया। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस पहल का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता भी हर नागरिक की जिम्मेवारी है। जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि गुणराज मीणा, सहकर्मी छगलाल मीणा, सीएससी ई मित्र संचालक कांतिलाल प्रजापत, दूदाराम मीणा, मोहनलाल मीणा, बाबूलाल सहित सफाई कर्मी संतोष सेन्दर ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp