सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप
छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप
कानपुर। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के नेता अरविन्द यादव ने आरोप लगाया है कि छात्रों के हित में लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने से रोकने के लिए उन्हें पुलिस द्वारा उनके आवास पर ही रोक दिया गया है।
अरविन्द यादव ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए प्राणघातक लाठीचार्ज के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने से रोकने के लिए कल रात से थाना रायपुरवा प्रभारी श्री अजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज रोहित यादव एवं उनकी टीम द्वारा उन्हें उनके आवास से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।
अरविन्द यादव का आरोप
“मुझे मेरे ही आवास पर रोक रखा गया है। यह एक तरह से हाउस अरेस्ट है। लेकिन याद रखिए, लोकतंत्र में जनता और छात्रों की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।”
उन्होंने कहा कि जब-जब सत्ता डरती है, तब-तब पुलिस को आगे किया जाता है। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
माननीय अखिलेश यादव जी जिंदाबाद!
समाजवादी पार्टी जिंदाबाद!
— अरविन्द यादव
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा
समाजवादी पार्टी, कानपुर महानगर

