BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आवाहन

कानपुर। चौबेपुर / बिल्हौर सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में *मनरेगा बचाओ संग्राम* के तहत आज को चौबेपुर ब्लॉक के दो गाँवों क्रमशः उमरी और उम्मेदपुर में बिल्हौर विधानसभा की प्रत्याशी रह चुकी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती ऊषा रानी कोरी जी के संयोजन में कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भाई श्री संदीप शुक्ल जी (एडवोकेट) की अध्यक्षता में *जागरूकता चौपाल* का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूपये से मनरेगा बचाओ संग्राम के कोर्डिनेटर भाई आनंद प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ नेता मदन गोपाल राख़रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती आज़ाद क्षत्रिय,सतीश दीक्षित, एडवोकेट शक्ति पाण्डेय, केशव पाल,संजीव वर्मा सहित चौपाल के स्वागतकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शुक्ल के ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का घोर अपमान किया है, ऊषा रानी कोरी ने कहा कि इस नई योजना में मजदूरों को 250/- रूपये मजदूरी देना तय किया गया है जो आज की बेतहासा बढ़ती मेंहगाई में क्रूर मजाक है। आनंद प्रकाश वर्मा ने ग्रामीण भाइयों व मनरेगा श्रमिकों से अपील की कि मनरेगा को बचाने में कांग्रेस के सभी लोग खड़े हो।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार शुक्ला,कृष्ण कुमार तिवारी, राघवेंद्र श्रीवास्तव, बच्चन लाल,मनोज कमल, हरिबाबू गौतम, तिलक चंद्र कुरील, प्यारेलाल कमल, राजेश कुमार शर्मा, सत्यम पाल, जगदीश कमल, हरिकृष्ण कमल, कमलेश कुमार, सुभाष चंद्र,अनिकेत सविता, हरिश्चन्द्र कुशवाहा, राजेश कुमार शर्मा, विशाल कमल, अंश पाल,और महिलाओ में शशि प्रभा कमल, सुनीता कमल, राधा देवी पाल, सोनाली पाल, विद्यवती पाल, प्रेमशंकर पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाये और लोग मौजूद रहे।ऊषा रानी कोरी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी विधान सभा-बिल्हौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp