BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

करीब 250 करोड़ रुपये के बड़े साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश

Img 20260303 wa0023

कानपुर। सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम और थाना नजीराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 250 करोड़ रुपये के बड़े साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों का लेन-देन कर रहा था।जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह ने अब तक 38 फर्जी फर्मों की पहचान बनाई थी, जिनके जरिए संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए जा रहे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि एक ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते से ही करीब 117 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।पूरे मामले में लगभग 250 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज करा दी है।इस कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का अहम हिस्सा है और आगे भी ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का किया खुलासा।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260303 wa0024
Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp