त्योहारों को देखते हुए पुलिस का सघन पैदल मार्च

*कानपुर। होली, गंगा दशहरा एवं रमजान के मद्देनजर नौबस्ता क्षेत्र में पुलिस का सघन पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया व्यापक जायजा
*आगामी होली पर्व, गंगा दशहरा एवं रमजान माह को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण और गश्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 03.03.2026 को पुलिस आयुक्त के सख्त आदेशों के अनुपालन में थाना नौबस्ता क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह एवं यशोदा नगर चौकी प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।पुलिस टीम द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही स्थानीय व्यापारियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—• संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।• प्रभावी पुलिस पिकेटिंग सुनिश्चित की जाए।• रात्रि गश्त एवं सतत पेट्रोलिंग में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।• संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।• सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों की तत्काल मॉनिटरिंग की जाए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए�
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

