BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा द्वारा ईद एवं होली मिलन समारोह

कानपुर। दिनांक 29 मार्च 2026 को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा द्वारा कुली बाजार स्थित कार्यालय में ईद एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसको सद्भावना दिवस के रूप में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के धर्म गुरुओं एवं सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी गई जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक संस्था के महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर हर साल की तरह परंपरागत अनुसार इस साल भी सद्भावना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें शहर भर के हर मजहब से संबंध रखने वाले धर्मगुरु बुद्धिजीवी मौजूद रहे जिसमें एकता का संदेश दिया गया वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है हमारी साझी विरासत गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा मिलता है इस तरह के आयोजन हर मौके मौके पर होना चाहिए संगठन अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा लगातार लोगों में एकता का पैगाम देती रही है संगठन के माध्यम से हर विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं जो सराहनीय है इस तरह के आयोजनों से आपस में मोहब्बत कायम होती है हम सबको असामाजिक तत्वों से भी सावधान रहने की जरूरत है संगठन के महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि हमारा मुल्क एक गुलदस्ते की तरह है जहां सभी रंग के फूल महकते हैं हमें अपने देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए और देश की तरक्की तभी होगी जब देश प्रदेश व शहर में अमन कायम रहेगा हमारे बुजुर्गों ने भी इस शहर कानपुर के अमन को बरकरार रखने के लिए काम किया आज हम सब लोग भी सद्भावना का संदेश देने के लिए यह ईद होली मिलन समारोह मे इकट्ठा हुए हैं यहां से पूरे देश में पैगाम जाना चाहिए कि हम सब एक हैं जब भी हमारे देश भारत पर कोई भी आए गी तो हम सब पीछे नहीं रहेंग कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने की मुख्य रूप से संस्था के नायब सदर कारी आरिफ रजा कादरी नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी शिया धर्मगुरु शाहिद अब्बास बड़ी ईदगाह कमेटी के खादिम शारिक नवाब पादरी डायमंड युसूफ सरदार राजेंद्र सिंह पंडित राजेश मिश्रा पादरी कुलदीप बाबा संतोष राज बौद्ध ईदगाह चंद मेरी कैंट के जनरल सेक्रेटरी फसी अनवर हाजी सलाउद्दीन पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी प्रेस क्लब महामंत्री शैलेश अवस्थी भाजपा नेता सलीम अहमद विधायक कैंट हसन रूमी विधायक आर नगर अमिताभ बाजपेई इतिहास महासंघ के इस्लाम खान आजाद समसी बिरादरी के वकास बवेजा राइन संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मोईन उद्दीन मोहम्मद हारून अली वारिस हामिद हुसैन महताब आलम अंसारी राहुल जेम्स एसीपी अनवरगंज अभिषेक कुमार थाना प्रभारी बादशाही नाका राहुल कटिहार चौकी प्रभारी लोहा मंडी गौरव शर्मा थाना प्रभारी अनवरगंज दुबे आदि लोग मौजूद रहे

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260330 wa0001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp