BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सोशल मीडिया पर युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल

कानपुर। सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक सड़क पर चलते ट्रक के सामने खुलेआम तमंचा दिखाकर दबंगई करता नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अंशु उर्फ “डिफाल्टर” है, जो बर्रा 2 क्षेत्र का निवासी है। युवक के इस कृत्य से यह साफ झलकता है कि उसे शासन और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।यह मामला थाना बर्रा क्षेत्र के अंतर्गत बर्रा 2 इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए यह गंभीर जांच का विषय बन गया है। पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिंदास बोल इस विडियो की पुष्टि नहीं करता है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp