लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की गयी

कानपुर । पटेल चौक सचान चौराहा बर्रा-2 मैं कांग्रेस सेवा दल नगर/ग्रामीण कमेटी के जिलाध्यक्ष सुशील सोनी जी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती को प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया सोनी जी ने कहां की आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि है. देश आज आयरन लेडी स्व.इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखने में उनका अतुलनीय योगदान रहा | भारतीय राजनीति की सबसे सशक्त महिला नेताओं में उनकी गिनती होती है| उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया | उनके कार्यकाल में भारत की सेना ने ऐतिहासिक शौर्य, पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया | वही डॉ.आर. के.सिंह ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की सादगी वह अद्भुत संगठन क्षमता के धनी थे आज भी उनकी पहचान कुशल प्रशासक के रूप में होती है | कार्यक्रम में मुख्य रूप से- जिलाध्यक्ष सुशील सोनी,जिला सचिव डॉ.आर.के. सिंह, हीरालाल निषाद पी.सी.सी, जिला सचिव राजेश शर्मा, चमन लाल कुक्कू, मदन सिंह, मानसिंह मानसिंह,उमेश सोनी,दिनेश पांडे, गोविंद सचान,बृजनंदन सोनी, महेंद्र सिंह यादव, रश्मि सोनी, रेनू सिंह,नीलम मिश्रा,अविनाश चंद्र श्रीवास्तव सैकड़ो की संख्या में सेवादल के स्वयंसेवक उपस्थित रहे |
