BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरमनोरंजन

कॉनकर द माइक’ में बच्चों की चमकी प्रतिभा

कानपुर ।शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग हाउस स्कूल (जूनियर विंग) में 30-31 अक्टूबर को दो दिवसीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता “कॉनकर द माइक” का शानदार आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि Ms. अंजलि विश्वकर्मा (IPS, Addl. DCP, कानपुर) ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।विद्यालय परिवार — अध्यक्ष श्री परवेज़ रुस्तम, उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार धवन, सचिव श्री एम.एल. शुक्ला, प्रधानाचार्या श्रीमती वनिता मेहरोत्रा एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती अलका माली — ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

🎶 पहले दिन — एकल एवं समूह गायन, वादन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया।

💃 दूसरे दिन — नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया!

🏆 इस वर्ष की चैंपियनशिप ट्रॉफी पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर ने कब्जा जमाया।प्रधानाचार्या वनिता मेहरोत्रा व उपप्रधानाचार्या अलका माली ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा

«“प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम है, और इस मंच ने सबको अपनी कला दिखाने का अवसर दिया।”»

👏 दो दिन का यह उत्सव कानपुर के विद्यालयी जीवन की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण बना।#BindasBolNews #KanpurNews #ConquerTheMic #SheelingHouseSchool #TalentShow #StudentSpotlight

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp