मां परमेश्वरी धाम के ज्वारा यात्रा में अपार भक्तों की भीड़

कानपुर। थाना गुजैनी क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय लोगों द्वारा विशाल जवारे का कार्यक्रम वरुण बिहार बर्रा 8 से आयोजित किया । हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत मां परमेश्वरी धाम से ज्वारा जुलूस कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया| थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजन शर्मा थाना गुजैनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गुजैनी राम मनोहर सिंह,एस आई मयंक प्रताप सिंह, एस आई कमल दीप सिंह, एस आई रामराज सिंह यादव हेड कांस्टेबल दिलीप शर्मा के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा |चौकी प्रभारी गुजैनी राममनोहर सिंह व हेड कांस्टेबल दिलीप शर्मा के की देख रेख में संपूर्ण माता रानी के ज्वारा जुलूस को पैदल श्रद्धालुओं के साथ चलकर वरुण विहार बर्रा 8 से लेकर 12 देवी मंदिर तक सभी भक्तों के साथ ज्वारा जुलूस को सकुशल बारादेवी मंदिर के दरबार तक पहुंचाया।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


