तालीमुल इस्लाम स्कूल में 5वें रोजे को तराबीह हुई मुकम्मल

कानपुर। मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट के अध्यक्ष श्री शाकिर अली उस्मानी ने बताया कि तालीमुल इस्लाम स्कूल, बेकनगंज में 5वें रोजे को तराबीह मुकम्मल हुई । तराबीह को जनाब हाफिज मोहम्मद आमिर ने पढ़ाई और मो० आजाद चिश्ती मुइजजिम्म ने अपने फरायज़ को अंजाम दिया । तराबीह कौँ इन्तजाम करने वालों में सलीश अहमद (पप्पू), नफीस अहमद, फिरदौस, आसिक अली गुड्डू व अन्य लोग शामिल रहे । मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट के अध्यक्ष श्री शाकिर अली उस्मानी ने भी अपनी तराबीह को मुकम्मल की । तराबीह मुकम्मल करने वालों को मुबारकबाद दी । जनाब हाफिज मोहम्मद आमिर ने मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की और आपस में भाईचारा व इत्तेहाद कायम रहने के लिए भी दुआ की । मुसलमानों से यह भी अपील की कि नफरत की जगह मोहब्बत को कायम किया जाये और ईमानदारी व सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी जिन्दगी को गुजारने की कोशिश करनी चाहिए ।

