एआरटीओ प्रतिभा गौतम व टीम के सिपाही ने ट्रक ड्राईवर के साथ की मारपीट
उन्नाव । योगीराज में जहां एक ओर चल रहा है कानून का डंडा। वहीं दूसरी ओर कानून के रक्षक कर रहे हैं इस डंडे का दुरुपयोग.
ये मामला देखने को मिला जनपद उन्नाव में.
एआरटीओ प्रतिभा गौतम व टीम के सिपाही ने ट्रक ड्राईवर के साथ की मारपीट.
यू ट्यूब इंफ्लूएंसर ट्रक ड्राइवर ने भी धमकी दे डाली, मैडम सोशल मीडिया पर मेरे लाखों फॉलोअर्स हैं।
जवाब नही दे पाओगी आप। अंजाम भुगतना पड़ेगा.
रात 9 और 10 के बीच ओवरलोडिंग के मामले में 5 गाड़ियों को पकड़ कर धर्मकांटे पर लाया गया.
आगे वाले ट्रक का जीपीएस लॉक होने से सभी ट्रक फंस गए.
एक ड्राइवर ने विरोध किया। तो सिपाही ने उसका कॉलर पकड़ के खींच लिया। और मारपीट करने लगा.
ये देख ए आरटीओ प्रतिभा गौतम भी गाड़ी से उतरी। वो भी ड्राइवर से भिड़ गईं। और जबरन उसे गाड़ी में बिठाने लगीं.
ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, अभी तक हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.


