BB ओरिजिनलअपराधमहाराष्ट्रमुंबई

एक नाइजीरियाई नागरिक सहित 4 आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया।

Screenshot 20251216 184955 1

मुंबई, एंटी नारकोटिक सेल वर्ली यूनिट मुंबई शहर में सर्च के दौरान एक नाइजीरियाई व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों पाया, उसके पास से 226 ग्राम कोकीन बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया गया, जब्त की गई ड्रग्स का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उक्त व्यक्ति भारत में अवैध रूप से रह रहा है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Screenshot 20251216 185004 1

इसके अलावा, घाटकोपर इकाई की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मुंबई शहर में नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और भंडारण करने वालों की तलाश कर रही थी, तभी टीम को बांद्रा (पश्चिम) मुंबई के पाली गांव में एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसे 12/10/2025 को एन.डी.पी.एस. अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 248 ग्राम वजन की 500 “एक्सटेंसी (एमडीएमए)” गोलियां (49,60,000 रुपये) जब्त की गईं। आगे की जांच के दौरान, दो आरोपियों के कब्जे से 6,54,40,000 रुपये का कुल 6 किलो 544 ग्राम हाइड्रो गांजा (हाइब्रिड गांजा) ओर अन्य सामग्री जिसकी कुल कीमत 7,05,10000 रुपये, कुल मिलाकर 9,31,10,000/- रुपये का अम्लीय पदार्थ जब्त किया गया।

Screenshot 20251216 184946 1

उक्त कार्य DCP (ANC) नवनाथ ढवले, ACP(ANC) सुधीर हीरडेकर, के मार्गदर्शन में वर्ली SPI संतोष सालुंके, psi अमित घोगरे और उनकी पूरी टीम ने कुशलता पूर्वक किया।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल न्यूज़ मुंबई।

Screenshot 20251216 185018 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp