BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश में एलएसडी रोग का प्रभावी नियंत्रण : पशुधन मंत्री

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पशु एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से गोवंशीय पशुओं में फैल रहे लम्पी स्किन डिज़ीज़ (एलएसडी) पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है।

—🔹 प्रभावित क्षेत्र और वैक्सीनेशनबिहार सीमा से लगे 11 जनपद एलएसडी से प्रभावित हुए हैं।इन जिलों में लगभग 9353 गोवंश प्रभावित पाए गए, जिनमें से 6769 पशु स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2584 का उपचार जारी है।1447 ग्रामों में बेल्ट वैक्सीनेशन तथा 2558 ग्रामों में रिंग वैक्सीनेशन किया जा चुका है।बिहार सीमा पर 10 किमी बेल्ट बनाकर सभी गोवंशों का टीकाकरण किया जा रहा है।बिहार से लगे 7 जनपदों में गोवंशों का सीमा पार आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

—🔹 वैक्सीन की उपलब्धता प्रदेश में 61.20 लाख डोज गोट पाक्स वैक्सीन उपलब्ध हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईवीआरआई द्वारा विकसित नई लम्पी प्रोवैक वैक्सीन की 60,000 खुराक बैंगलुरु से मंगाई गई है।गोरखपुर एवं समीपवर्ती जनपदों में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है।

—🔹 प्रशासनिक कदम देवरिया में 16 विशेषज्ञ पशु चिकित्सक और कुशीनगर में 7 पशु चिकित्सकों की विशेष टीम भेजी गई।सभी 11 प्रभावित जनपदों में संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी निरंतर निगरानी कर रहे हैं।राज्य और जिलास्तर पर एलएसडी सघन निगरानी सेल का गठन किया गया है।मोबाइल वेटेरिनरी वाहन (टोल फ्री नम्बर – 1962) के माध्यम से उपचार, टीकाकरण और जागरूकता अभियान संचालित।

—🔹 रोकथाम और जागरूकताग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।रोग के प्रसार को रोकने के लिए फॉगिंचंग, सेनिटाइजेशन और साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है।किसी भी जानकारी हेतु विभागीय टोलफ्री नम्बर – 18001805141

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp