गैस सप्लाई में गड़बड़ी या कालाबाजारी? अब इस नंबर पर तुरंत करें शिकायत!
✍️एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने कॉल सेंटर की व्यवस्था शुरू की है।
✍️अपर जिलाधिकारी (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए 0512-2988763 दूरभाष नंबर निर्धारित किया गया है।
✍️उन्होंने बताया कि आमजन इस नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी, अनियमितता या कालाबाजारी से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
✍️प्रशासन का कहना है कि कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों और सूचनाओं पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

