गैस सिलेंडर की गाड़ी आते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

कानपुर। थाना नजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत जे.के. मंदिर के पास स्थित भागवत गैस एजेंसी पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी एजेंसी पर पहुंची। सिलेंडर मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ चुन्नीगंज इलाके के उपभोक्ता भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए, जिससे एजेंसी परिसर में अचानक भीड़ बढ़ गई।भीड़ अधिक होने से वितरण व्यवस्था प्रभावित होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिसकर्मियों ने मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर गैस सिलेंडरों का वितरण सुचारु रूप से शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर दिए गए।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि गैस सिलेंडर की किल्लत से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी गैस एजेंसी या डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी की जाती है या किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो उपभोक्ता संबंधित कंपनियों के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर▪️ भारत गैस (Bharat Gas) हेल्पलाइन नंबर: 1800-22-4344▪️ इंडेन गैस (Indane Gas) कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555▪️ एचपी गैस (HP Gas) कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555बाइट — अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को लाइन में लगवाकर गैस वितरण की व्यवस्था कराई गई और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

