BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

जी आर पी कानपुर सेंट्रल का सराहनीय क़दम

Img 20250823 wa0012

कानपुर।रेलवे में यात्रियो के सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में भूले भटके व्यक्ति /गुमशुदा बच्चो ओपरेशन मुस्कान अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 22.08.2025 को आपरेशन मुस्कान के तहत कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण चेकिंग के दौरान एक महिला यात्री हाजरा खातून पति शमशुल मिया निवासी बिजुर्ती हाता थाना मुफस्सिल सीवान बिहार द्वारा थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल आकर सूचना दिया कि मेरी भतीजी जिसका नाम खुशबू है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है, प्लेटफार्म नं० 4/5 से खो गयी है जो मिल नही रही है उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री ओम नारायण सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उ०नि० मो० खालिद खान, QRT टीम तथा कार्यालय को आरपीएफ कन्ट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी देखने तथा प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे हे०का० नरेन्द्र कुमार को तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद प्लेटफार्म नं० 1/10 पर तलाश के दौरान एक महिला अकेली दिल्ली साईड पैदल पुल पर बैठी थी जिसे म०हे०का० विपिन यादव द्वारा तत्काल अपने सुपुर्दगी मे लेकर थाने पर लाया गया। थाना कार्यालय पर महिला यात्री हाजरा खातून व परिजनो को सुपुर्द किया गया । परिजनो द्वारा थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की इस सराहनीय कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।बरामदगी करने वाले वाली टीम -ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।उ०नि० मो० खालिद खान, उ० नि० शशिकान्त सरोज, उ०नि० अजीत प्रताप थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।हे०का० बृजेश शर्मा, हे०का० राजेन्द्र प्रताप सिंह, हे०का० अभय प्रताप सिंह, हे० का० नरेन्द्र कुमार, म०हे०का० विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।का० सत्येन्द्र सिंह, का० अनूप प्रजापति, का० शिवेन्द्र कुमार, का0 आनन्द कुमार थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp