BB ओरिजिनलअपराधमुंबई

सब्जी वाला निकला रफूचक्कर शातिर चोर, पालघर पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुंबई ,पुणे, सातारा में थे 34 अपराधिक मामले दर्ज।

पालघर, दिनांक 17/10/2025 को शिकायतकर्ता मनोज कपाड़िया अपने पत्नी के साथ सुबह बाजार गए थे,वापस आने पर देखा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था‌‌,अलमारी से सोने के आभूषण नदारद थे,कुल 92,000/- रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र, चेन और हार गायब था उन्होंने तुरंत पालघर पुलिस स्टेशन जाकर आईपीसी की धारा 331(3), 305(ए) के तहत मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने अपराध स्थल से तकनीकी जानकारी एकत्र की और गोपनीय मुखबिरों की मदद से आरोपी नीलेश अंकुश काले, उम्र 58 वर्ष, पेशे से सब्जी‌ विक्रेता को हिरासत में लेकर पुलिसिया तरीके से पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल किया। गंभीर पूछताछ में पता चला कि आरोपी नीलेश अंकुश काले एक आपराधिक रिकॉर्ड वाला अपराधी है और उसके खिलाफ पुणे, पिंपरी, चिंचवाड़, सातारा और मुंबई क्षेत्रों में कुल 34 अपराध दर्ज हैं। उक्त आरोपी को पालघर पुलिस स्टेशन अपराध पंजी. संख्या 267/2025 बीएनएस धारा 305(ए), 331(3) के तहत आज गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp