जेसीबी से खुदाई के दौरान पेड़ गिरा, बिजली के कई खंभे टूटे; दो लोग गंभीर घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
कानपुर। रतनलाल नगर स्थित शास्त्री चौक के पास दबौली क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई के दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही वहां लगे बिजली के कई खंभे भी टूटकर सड़क पर गिर पड़े।इस हादसे में वहां से गुजर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं खंभे और तार गिरने से सड़क पर खड़ी और गुजर रही कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को हटाने का काम शुरू कराया।फिलहाल हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है और मरम्मत का काम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के खुदाई कार्य कराए जाने के कारण यह हादसा हुआ।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

