BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेश

युवा करणी सेना द्वारा ओदरा नेवलिया में हुआ विशाल होली मिलन समारोह।

Img 20260311 wa0003

सुरसा,युवा करणी सेना द्वारा ओदरा नेवलिया में हुआ विशाल होली मिलन समारोहहरदोई रंग पर्व व प्रेमसौहार्द के पावन पर्व के अवसर पर सुरसा क्षेत्र के ओदरा नेवलिया में होली मिलन समारोह का युवा करणी सेना के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा भव्य आयोजन किया गया ।

जिसमें जनपद के बहुचर्चित चेहरो ने शिरकत की और युवा करणी सेना के युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्य अतिथि जनपद के प्रमुख समाज सेवी राजवर्धन सिंह राजू,ब्राह्मण शिरोमणि प्रदेश अध्यक्ष ब्राम्हण समाज मोहित मिश्रा प्रधान संपादक , प्रदेश मिडिया प्रभारी नेहा दीक्षित,ब्यूरो चीफ राकेश कुमार आर के ,जनपद के प्रमुख प्रवक्ता अंकित गुप्ता ,समाज सेवी कृष्ण गोपाल अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया।

Img 20260311 wa0002

सभी मुख्य अतिथियो द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए वहीं सवायजपुर विधानसभा में राजवर्धन सिंह राजू , सदर विधानसभा से मोहित मिश्रा व शाहाबाद विधानसभा से नेहा दीक्षित को प्रत्याशी के रूप में जिताने का संकल्प लिया गया और एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की गई।

Img 20260311 wa0006

वहीं राजवर्धन सिंह राजू ने यूजीसी कानून को लेकर विरोध करते हुए कहा कि यह देश सर्वसमाज का देश है यहां जाति और मज़हब के नाम पर लड़ाने वालों को हमेशा मुंह की खानी पड़ी है जो यह सरकार हम सर्व समाज को लड़ाने के लिए षड़यंत्र रच रही हैं अब इसका विदा होना तय है।

मोहित मिश्रा ने कहा हरदोई की राजनीति ने विकास की राजनीति ना करके विनाश की राजनीति की है। हम राजनीति नहीं करते हम सेवक हैं सबकी सेवा करते हैं। मनोज सिंह जिला अध्यक्ष युवा करणी सेना ने आए हुए मुख्य अतिथियो सहित सभी सम्मानित साथियों व जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया इस मौके पर युवा करणी सेना के समस्त पदाधिकारियों सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp