दिल्ली पुलिस की सूचना पर गाड़ी संख्या 12368 विक्रम शीला एक्सप्रेस से अपहरण करने वाले व्यक्ति व अपहृत बच्चा बरामद

कानपुर। 09.01.2026 को निरीक्षक कानपुर सेन्ट्रल एस.एन.पाटीदार को सूचना मिलने पर उ. नि. मो. असलम खान को एक मैसेज प्राप्त हुआ दिल्ली पुलिस थाना -कपसेरा वेस्ट दिल्ली से सूचना मिली है कि गाड़ी संख्या 12368 के जनरल कोच में एक हेंमत कुमार नाम का व्यक्ति एक 01 वर्ष के बच्चे को अपहरण कर दिल्ली से लेकर बिहार की तरफ जा रहा है उक्त सूचना के अनुपालन में* *प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में उ नि मो असलम खान हमराह एएसआई राजेश सिंह एएसआई सी पी सिंह एएसआई जयप्रकाश पाठक+08 स्टाफ के साथ सभी स्टाफ को आरोपी व बच्चे का फोटो देकर गाड़ी संख्या 12368 के कानपुर सेंट्रल आगमन समय 20.15 बजे पीएफ नंबर 5 पर आगे की तरफ तीन जनरल कोच व पीछे की तरफ तीन जनरल कोच को गहनता से फोटो के अनुसार खोजबीन किया गया तो आरोपी बच्चे के साथ पीछे की जनरल* *कोच में बैठे हुए मिला हम लोगों को देख कर छुपने की प्रयास किया जिस पर तुरंत उसे पकड़ कर पोस्ट पर लाकर सुरक्षित बैठाया गया* *बाद प्रभारी निरीक्षक द्बारा दिल्ली पुलिस थाना कपसेरा वेस्ट दिल्ली को सूचित किया गया दिल्ली पुलिस द्बारा आरपीएफ का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया व बताया गया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कपसेरा में BNS की धारा 137(2) पंजीकृत हैं दिल्ली पुलिस आरोपी व बच्चे को लेने के लिए चल पड़े हैं*।


