BB ओरिजिनलदिल्लीदेश

दिल्ली के स्कूलों में RSS और स्वतंत्रता सेनानियों का पाठ, ‘राष्ट्रनीति’ से सिखाए जाएंगे नागरिक कर्तव्य

दिल्ली सरकार के नए राष्ट्रनीति पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को RSS, वीर सावरकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका के बारे में बताया जाएगा।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की शिक्षा दी जाएगी।
शिक्षा विभाग ने नया ‘राष्ट्रनीति पाठ्यक्रम’ लागू किया है, जिसके तहत छात्रों को संघ की स्थापना, विचारधारा और स्वयंसेवकों की भूमिका से अवगत कराया जाएगा।

इसमें वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अन्य राष्ट्रभक्तों के योगदान को भी शामिल किया गया है।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस पहल से छात्रों में सामाजिक चेतना और नागरिक कर्तव्यों की समझ विकसित होगी।

पाठ्यक्रम का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ संगठनात्मक देशभक्ति की सीख दी जाए, जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp