BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी की कार तोड़ी

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रियांशु उर्फ राजा ठाकुर नामक युवक ने नशे की हालत में हंगामा करते हुए एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने न सिर्फ पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसकी कार पर ईंटों से हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पुलिसकर्मी ने बिठूर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी को पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वह खुलेआम दबंगई करता है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp