BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

11हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Screenshot 2026 03 15 19 19 09 82 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दयानंद विहार इलाके में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।मिली जानकारी के अनुसार युवक सैजन (सहजन) के पेड़ पर फली तोड़ने के लिए चढ़ा था। स्थानीय लोगों ने उसे कई बार पेड़ पर चढ़ने से मना भी किया, क्योंकि पेड़ के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। बावजूद इसके युवक ने लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और पेड़ पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि फली तोड़ने के दौरान युवक का शरीर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर तत्काल लाइन बंद कराई, जिसके बाद युवक के शव को नीचे उतारा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक लोगों की बात मान लेता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp