BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Img 20260315 wa0024

कानपुर। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, व्हाट्सएप स्टेटस बना चर्चा का विषय*कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा विश्वबैंक इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव उसके बेडरूम में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि मौत से कुछ समय पहले विवाहिता ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था— “हम जो फैसले करते हैं, खुलेआम करते हैं।” इस स्टेटस के सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है।घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में अक्सर विवाद होता था और उसे प्रताड़ित किया जाता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि विवाहिता की मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp