BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला: हर शनिवार रहेगा ‘नो फ्यूल डे।

वाराणसी,प्रधानमंत्री की ओर से देशवासियों से ईंधन बचत की अपील के बाद वाराणसी नगर निगम ने अहम पहल करते हुए हर शनिवार को ‘नो फ्यूल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इस दिन निगम के अधिकारी और कर्मचारी निजी वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे तथा लोगों को भी ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। इसके माध्यम से सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल चलने जैसी आदतों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण और ऊर्जा संरक्षण के प्रति भी जागरूक करेगा। नगर निगम ने उम्मीद जताई है कि शहरवासी भी इस पहल में सहयोग करेंगे।

बिंदास बोल संवाददाता वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp