BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

रोडवेज बस ड्राइवरों की दबंगई पुल पर बस खड़ा कर लगाते हैं जाम

Screenshot 2026 04 07 16 04 04 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कानपुर। झकरकटी बस अड्डा पुल पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रोडवेज बस ड्राइवरों की दबंगई खुलकर सामने आ गई। ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही पुलिस टीम के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए कई बस चालकों ने अपनी मनमानी जारी रखी।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन बस चालकों द्वारा सहयोग न करने के चलते हालात बिगड़ते चले गए। बसों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा करने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण पुल पर भीषण जाम की स्थिति बन गई।इस दौरान आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर और वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई बार समझाने के बावजूद बस चालक अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हुए, जिससे ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आई।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp