BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

नवाबगंज विद्युत खंड की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा खतरा, जिम्मेदार कर रहे हैं किसी की मौत का इन्तजार

Screenshot 2026 04 07 22 58 12 98 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। नवाबगंज विद्युत खंड की घोर लापरवाही सामने आई है। गंगा बैराज चौराहे से चिड़ियाघर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर, पेट्रोल पंप के पास लगा हाईटेंशन पोल पूरी तरह हिल रहा है,

📌जो किसी बड़े हादसे का संकेत दे रहा है।हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मामले की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है,

📍लेकिन जिम्मेदार अफसर फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। आरोप है कि अधिशासी अभियंता को लगातार कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

📢 जनता ने साफ कहा है कि अगर इस हिलते हुए खंभे से कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नवाबगंज विद्युत खंड के अधिकारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक की होगी।

😡 स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि इतनी घनी आबादी और भारी ट्रैफिक वाले इलाके में इस तरह की लापरवाही सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है।

🛑 अब बड़ा सवाल ये है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp