BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरस्वास्थ्य

हैलट अस्पताल की फ्लू ओपीडी में अव्यवस्था,लिफ्ट खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी

Gridart 20260406 181106024

कानपुर। हैलट अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। फ्लू ओपीडी भवन की लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि ओपीडी का संचालन तीसरी मंजिल पर होता है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए कोई स्लोप (रैंप) की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में परिजनों को गंभीर रूप से बीमार बच्चों को गोद में उठाकर सीढ़ियों के सहारे ऊपर ले जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, ऑक्सीजन सिलेंडर तक सीढ़ियों से ढोकर ले जाने की मजबूरी बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, लिफ्ट अक्सर महीनों तक खराब रहती है, लेकिन उसकी मरम्मत में लापरवाही बरती जाती है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है।इस पूरी अव्यवस्था का वीडियो भी सामने आया है, जो स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। मरीजों और उनके परिजनों ने जल्द से जल्द लिफ्ट ठीक कराने और मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp