BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

PSIT छात्र की मौत के बाद कालेज प्रशासन झुका

✍️ मुआवजा, मृतक के साथी छात्रों की विरोध प्रदर्शन की मांग पर कॉलेज प्रबंधन ने नियमों में ढील और सुरक्षा पर बड़े फैसले का लिखित आश्वासन दिया!*

*✍️कानपुर। हालिया दर्दनाक घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए कई अहम फैसलों की घोषणा की है। बीसीए छात्र प्रखर सिंह की मौत के बाद उठे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रबंधन ने मुआवजे से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अटेंडेंस नियमों तक में बदलाव का ऐलान किया।कॉलेज प्रबंधन के प्रमुख फैसले:मुआवजा और फीस वापसी प्रबंधन ने मृतक छात्र प्रखर सिंह के माता-पिता को आर्थिक मुआवजा देने और छात्र की पूरी फीस वापस करने की घोषणा की है।*

*✍️अटेंडेंस से जुड़ा सिक्योरिटी डिपॉजिट अटेंडेंस से संबंधित सिक्योरिटी डिपॉजिट को फिलहाल माफ (waive off) किया गया है। हालांकि 75% से कम अटेंडेंस होने पर यह नियम लागू रहेगा। 75% अटेंडेंस नियम में राहत CT, PU और सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान 75% उपस्थिति नियम में नरमी बरतने की बात कही गई हैसिक्योरिटी/स्टाफ पर कार्रवाई*

*✍️घटना से जुड़े सिक्योरिटी कर्मियों या संबंधित स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।निर्माण कार्य पर रोक कॉलेज आने-जाने (इन-टाइम/आउट-टाइम) के दौरान कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। निर्माण के समय सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।गेट व्यवस्था में बदलाव छात्रों का प्रवेश सभी गेट से होगा, सिवाय गेट नंबर 7 के लेट आने पर नया नियम यदि कोई छात्र किसी एक लेक्चर में देर से पहुंचता है तो उसे केवल उसी पीरियड में अनुपस्थित माना जाएगा, पूरे दिन की अनुपस्थिति दर्ज नहीं होगी।मनोवैज्ञानिक काउंसलर की सुविधा कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए साइकोलॉजिकल काउंसलर उपलब्ध रहेगा।*

*✍️लाइब्रेरी टाइमिंग समान बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल के छात्रों के लिए लाइब्रेरी का समय समान रहेगा।स्वास्थ्य सुविधा लेक्चर के दौरान यदि किसी छात्र की तबीयत खराब होती है तो उसे हॉस्टल में आराम करने की अनुमति दी जाएगी।*

*✍️विरोध पर कार्रवाई नहीं आज हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर किसी भी छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।घटना के बाद छात्रों और परिजनों में आक्रोश देखा गया था। अब प्रबंधन के इन फैसलों से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।*

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp