दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता ने मांगी न्याय की गुहार
कानपुर। थाना चकेरी क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। वारिसनगर निवासी हमीदा बानो ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
📍> “शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज लाने का ताना देकर मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।”
📌– पीड़िता पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी बाबू पुरवा निवासी मोहम्मद वसीम से हुई थी। सास, ननद और देवर सहित अन्य परिजनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। वह अपनी छोटी बच्ची के भविष्य को देखते हुए सब सहती रही।
📌> “करीब 8 से 10 महीने पहले मुझे मेरी बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया। तब से मैं मायके में रह रही हूं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला।”
📍– पीड़िता पीड़िता ने आरोप लगाया कि 7 जून 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे उसका पति उसके घर पहुंचा और दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।
📌> “अगर पुलिस में कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।”
📍– पीड़िता का आरोप घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।फिलहाल पुलिस के आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट✍️


