BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने तिरंगा यात्रा निकाली।

कानपुर । जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में गुमटी गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का संयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में सिख भाई भारत माता की जय,वंदे मातरम ,जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उदघोष के साथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। सिक्ख भाई हाथों में , **लोकल अपनाओ देश को आत्मनिर्भर बनाओ *,*_बाय इंडियन_* *_बिल्ड इंडिया*की तख्तियां* लिए हुए_ भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ वातावरण गुंजायमान कर रहे थे। इस अवसर पर यात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आज कल एक एक इंटरनेशनल और एक नेशनल पप्पू है।एक सत्ता में आकर पागल हो गया और एक सत्ता में नहीं आ पा रहा इसलिए पागल हो गया।उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल पप्पू डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जो टैरिफ लगाया उसका जवाब हम स्वदेशी वस्तुएं अपना कर जवाब देगे।हम सब को शपथ लेनी चाहिए कि हम किसी अमेरिकन कंपनी के बने उत्पादों को नहीं खरीदेंगे।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी यात्रा गुमटी नंबर 5 बाजार से संत नगर चौराहे से होते हुए मरियम पुर चौराहे पर समाप्त हुई।धन्यवाद यात्रा संयोजक रमिंदर सिंह रिंकू ने दियायात्रा में प्रमुख रूप से,सरदार हरजीत सिंह प्रधान गुमटी गुरुद्वारा, स. हरमीत सिंह, स. प्रीतपाल सिंह, स. आत्मजीत सिंह, स.त्रिलोचन सिंह, स. जसबीर सिंह यंग मैन संगठन, स. हरप्रीत सिंह जसबीर दीवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp