दबंगों का आतंक: पड़ोसी के मकान में लगाई आग, बाहर खड़ी तीन बाइक जलकर खाक

वकानपुर। शहर में दबंगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीसामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेके कॉटन मिल बस्ती में दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पड़ोसी रंजिश में आरोपियों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए उनके मकान में आग लगा दी।बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि घर के बाहर खड़ी तीन बाइक भी जलकर राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपियों की दबंगई लंबे समय से चल रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने सीधे जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा-सहमा हुआ है और न्याय की गुहार लगा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे इलाके में आक्रोश बना हुआ है।बिंदास बोल: अगर जल्द ही इन दबंगों पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होना तय है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

