टिकारी से महागठबंधन प्रत्याशी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पटना पहुँचे हजारों समर्थक

पटना। आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में गया जिले की टिकारी विधानसभा से भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। महागठबंधन के संभावित प्रत्याशी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पहुँचे समर्थकों ने लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था और बदलाव की इच्छाशक्ति का सशक्त संदेश दिया।टिकारी से पहुँची जनता ने साफ कर दिया कि अब वे अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं और आगामी चुनाव में परिवर्तन के लिए तैयार हैं। समर्थकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह दर्शाया कि लोकतंत्र की असली ताक़त जनता के हाथों में है और जब जनता जागरूक होती है तो कोई भी बदलाव असंभव नहीं रहता।इस अवसर पर सुबोध कुमार ने कहा –“आज की यह अभूतपूर्व भागीदारी साबित करती है कि टिकारी की जनता अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है। आने वाला समय टिकारी और बिहार दोनों के लिए सकारात्मक परिवर्तन का समय होगा।”कार्यक्रम में उमड़ी यह ऐतिहासिक भीड़ आने वाले विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र और जन सशक्तिकरण की दिशा को स्पष्ट करती है।

