आरपीएफ कानपुर सेंट्रल द्वारा किन्नरों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

कानपुर। इंस्पेक्टर आरपीएफ कानपुर सेंट्रल श्री एस एन पाटीदार के निर्देशन में आरपीएफ द्वारा रेलवे एक्ट के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.09.2025 को कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म संख्या 09 पर चेकिंग के दौरान 03 किन्नरों को बिना किसी अधिकार पत्र के रेल परिसर में अनाधिकृत रूप से घूमते हुए पाए जाने पर, उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लाते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अनाधिकृत व्यक्तियों/वेंडरों तथा किन्नरों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत अभियान जारी है।

