BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे,24- अप्रैल – शुक्रवार

1 बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 93% मतदान, ममता बोलीं- SIR के विरोध में बंपर वोटिंग; तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 85% वोट पड़े।

2 मोदी का हावड़ा में रोड-शो, बोले- भाजपा का भरोसा जीतेगा, TMC का BJP को जवाब- न आए हो न आओगे; भवानीपुर में ममता की पदयात्रा।

3 बंगाल के मतदान पर दावे: शाह बोले- TMC के भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी का सूरज डूबा, ममता बोलीं- SIR के विरोध में जनता।

4 भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र का बैन 24 मई तक बढ़ाया,पाकिस्तान ने भी मंगलवार को अपनी हवाई क्षेत्र 24 मई तक बढ़ाया।

5 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा ने रक्षा सहयोग के नए द्वार खोले हैं। डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप के जरिए अब दोनों देश आधुनिक हथियारों का मिलकर निर्माण करेंगे, जिससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को वैश्विक तकनीक का साथ मिलेगा।

6 आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा : छत्तीसगढ़ में बढ़ी MSP खरीद, बिहार में पहली बार शुरू हुई संरचित दलहन खरीद

7 फ्रांस ने भारतीय यात्रियों के लिए 10 अप्रैल 2026 से ट्रांजिट वीजा की जरूरत खत्म कर दी है। इसके साथ ही भारत ने जापान के रक्षा सुधारों का समर्थन किया और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अपने जहाजों की सुरक्षा की पुष्टि की है।

8 विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय संबंधों और सुरक्षा से जुड़े कई अहम विषयों पर भारत का रुख स्पष्ट किया है। सबसे बड़ी खबर फ्रांस की ओर से भारतीय नागरिकों को मिलने वाली वीजा राहत को लेकर रही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने फ्रांस वीजा, जापान की रक्षा नीति और खाड़ी देशों में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर स्थिति साफ की।

9 ‘भारतीय हवाई या जमीनी रास्ते से ईरान की न करें यात्रा…’ वदेश मंत्रालय ने नई एडवाइजरी की जारी।

10 पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) को सांविधानिक दर्जा देने वाले ऐतिहासिक 73वें सांविधानिक संशोधन की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा

11ट्रम्प बोले–होर्मुज में माइन बिछा रहे जहाजों को तबाह करें, होर्मुज हमारे नियंत्रण में, परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता।

12 ट्रंप का यूटर्न: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भारत को बताया था नरक, अब कहा- यह महान देश, शीर्ष पर मेरे दोस्त ।

13 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी भी लंबी खिंच रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह खुद को किसी समय-सीमा में नहीं बांधना चाहते। उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में ‘अराजकता’ की स्थिति है।14 चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत, संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया;

15 यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार, ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के काम का समय बदला

16 इंफोसिस का मुनाफा चौथी तिमाही में 21% बढ़ा, यह ₹8,501 करोड़ रहा, रेवेन्यू 13% बढ़ा; निवेशकों को 25 रुपए डिविडेंड देगी कंपनी।

बिंदास बोल संवाददाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp