BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशउन्नाव

गंगाघाट में भूमाफिया गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क!

उन्नाव।,गंगाघाट पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात भूमाफिया और गैंगस्टर महेश निषाद की अवैध रूप से अर्जित 32 लाख 17 हजार 560 रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली। जिलाधिकारी उन्नाव के आदेश और एसएसपी के निर्देशन में राजस्व व पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक महेश निषाद पुत्र खुमान निषाद निवासी चंपापुरवा, थाना गंगाघाट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 101/25 दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने आपराधिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित कर अपने नाम पर संपत्ति बनाई थी।

प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट की 16 दिसंबर 2025 की आख्या के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत वाद संख्या 03/2026 दर्ज किया गया था। इसी क्रम में 23 अप्रैल 2026 को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।*क्या-क्या हुआ कुर्क* टीम ने महेश निषाद की दो भू-संपत्ति और एक कार को जब्त कर कुर्क किया।

इनकी कुल कीमत 32 लाख 17 हजार 560 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर डुग्गी-मुनादी कराकर कुर्की की कार्रवाई को संपन्न कराया।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp