ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ₹3.91 करोड़ नकद बरामद; 5 आरोपी गिरफ्तार।
कानपुर | पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन IPL सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। फजलगंज थाना पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से ₹3,91,50,000 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था। शहर के अलग-अलग इलाकों से पैसा इकट्ठा कर इसे सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा चलाने की बात स्वीकार की है।छापेमारी के दौरान पुलिस को 6 मोबाइल फोन, 3 करेंसी गिनने की मशीनें, 1 नोट चेकिंग मशीन, 2 कैलकुलेटर और एक सैंट्रो कार (UP78 GP 4757) भी बरामद हुई है।पु
लिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी गई है, जिससे वित्तीय जांच आगे बढ़ाई जा सके।इस कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त ने टीम को ₹50,000 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
— ER Kartikey Bajpai

