उत्‍तर प्रदेशबिंदास बोल खासलखनऊ

इन्वेस्ट यूपी ने औद्योगिक मंत्री नंदी को दी प्रगति रिपोर्टउद्यमी मित्रों की भूमिका और क्षमता-वर्धन पर जोर

बिंदास बोल ब्यूरो की रिपोर्ट

लखनऊ। इन्वेस्ट यूपी ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए की जा रही पहल की जानकारी औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को दी।

मंत्री नंदी ने कहा –> “इन्वेस्ट यूपी और उद्यमी मित्र यह सुनिश्चित करें कि निवेश प्रदेश के हर जिले तक पहुँचे और कोई क्षेत्र पीछे न रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी विजन को पूरा करने के लिए सबको समर्पित भाव से काम करना होगा।”बैठक में यह तय हुआ कि उद्यमी मित्रों की संख्या बढ़ाने और एकल खिड़की प्रणाली व निवेश मित्र पोर्टल को और सरल व प्रभावी बनाने पर विचार किया जाएगा।मुख्य प्रगति बिंदु:अब तक 14 जिलों का स्थलीय निरीक्षण, शेष जिलों का निरीक्षण 20 अगस्त से चरणबद्ध शुरू होगा।सभी 75 जिलों में निवेश समीक्षा बैठकें पूरी, 180 से अधिक छोटे निवेश प्रस्तावों की भी समीक्षा।

क्षमता-वर्धन कार्यक्रम: जीएम-डीआईसी अधिकारियों के लिए IIM लखनऊ में प्रबंधन प्रशिक्षण, उद्यमी मित्रों के लिए KPI आधारित प्रशिक्षण।औद्योगिक भूमि सर्वेक्षण: 44 हजार से अधिक भूखंडों का सर्वेक्षण जारी।MoU अनुश्रवण: ₹2.35 लाख करोड़ के निवेश से जुड़े 6,200 प्रोजेक्ट्स की निगरानी और GBC-5 के ₹5 लाख करोड़ लक्ष्य की तैयारी।मंत्री ने कहा कि “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस केवल प्राथमिकता नहीं, बल्कि औद्योगिक परिवर्तन की नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp