दुर्गा सेना, तिरंगा सेना, महावीर सेना की संयोजिका शालिनी शुक्ला का हुंकार यदि पीड़ितों को न्याय न मिला तो होगा आन्दोलन
कानपुर। दुर्गा सेना, तिरंगा सेना, महावीर सेना की संयोजिका शालिनी शुक्ला का हुंकार यदि न्याय न मिला तो आन्दोलन होगा कानपुर। दुर्गा सेना, तिरंगा सेना, महावीर सेना आदि संगठनों की संयोजिका शालिनी शुक्ला आज कानपुर प्रेस क्लब में समाज के पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए पत्रकार वार्ता में शामिल हुई उन्होंने बताया कि मै दो पीड़ित परिवारों के लिए संघर्ष कर रही हूं। जिसमें पहला मामला कानपुर देहात का है जिसमें पीड़ित का बयान है कि मारपीट, छेड़छाड़,जबरन जमीन कब्जा,अबैध मिटटी का खनन,अनुसूचित जाति के साथ अभद्र व्यवहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनेएवं कार्रवाई किए जाने हेतु ननकी देवी पत्नी शिव नारायण ग्राम जिन्दा निवादा माजरा मालका पुरवा तहसील रसूलाबाद कानपुर देहात की पीड़ित महिला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मैं अनुसूचित जाति / वर्ग की महिला हूँ | गांव के ही दबंग व्यक्तियों रोहित, रामसिंह, सुमित , रामचन्द्र पाल, ने मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट व अभद्र व्यवहार किया व मेरी पुत्र वधुओ के साथ गम्भीर अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया, जिसका वीडियो/ऑडियो व फोटो भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मेरी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। घटना के समय मेरे साथ मुनीता एवं शिवकांति भी मौजूद थी। जिन्हें जबरन थाने पर अनिल कठेरिया (काननूगो) और लेखपाल उत्तम गौर द्वारा थाने ले जाया गया, और मानसिक रूप से प्रेणित किया गया और मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। कब्जा करने वाले दबंग कई और मकान कब्जा कर चुके हैं, और पट्टे की जमीन को बेच चुके है। लिखित शिकायत के बावजूद अभी तक मेरी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई । और दबंग मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक गालियां व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। और दूसरा मामला है।सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाने एवं कानूनी कार्यवाही हेतु ,राम किशोर पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम भिसार पोस्ट रायपुर थाना सचेंडी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि घर के सामने में सार्वजनिक रास्ता चक रोड जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है । 2002 में लेखपाल के आग्रह पर प्रार्थी के पिता द्वारा 5 फीट भूमि सड़क हेतु दिलवाई गई किन्तु समझौता के बावजूद अन्य चार लोग ,रमेश नोखा , कृष्ण गोपाल ने 5 फीट जमीन सड़क हेतु नहीं दी | राजेश भदौरिया द्वारा बीच रोड सरकारी चक रोड पर मकान निर्माण कर लिया गया जिससे आने-जाने का रास्ता पूर्णतः बाधित हो गया है इस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुये सार्वजनिक मार्ग को खुलवाने जाय । दोनों मामलों में शालिनी मोहन शुक्ला ने कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है तो इस मुद्दे को लेकर हम धरना प्रदर्शन एवं विधिक कार्रवाई का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे हमारी प्रशासन से मांग है पीड़ित को उनकी समस्याओं के निजात दिलाने के लिए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोषियों को दंडित किया जाए।


