BB ओरिजिनलमहाराष्ट्रमुंबई

रुपए कटने का मेसेज आया,Atm से रुपए गिनती कि आवाज आई, लेकिन रुपए गायब, चोरो का नया तरीका!

मुंबई। श्रीमती ऋचा अरुण श्रीवास्तव, बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा भांडुप ब्रांच ने आरोप लगाया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने भांडुप के सचदेव कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक के एटीएम मशीन में प्लास्टिक की पट्टी डालकर छेड़छाड़ की। जब ग्राहक पैसे निकालने आए, तो एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकले, लेकिन उन्हें एटीएम खाते से पैसे कटने का संदेश मिला।

भांडुप पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया । और तत्काल जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि दो अज्ञात आरोपियों ने एटीएम मशीन में एक प्लास्टिक की पट्टी/स्ट्रिप जहां से पैसे निकलते हैं वहां रख दी थीं जिससे एटीएम में पैसे फंस जाते थे और कस्टमर जाने के बाद आरोपी आकर स्ट्रिप निकालकर पैसे चुरा लेते ।

एटीएम मशीन कक्ष के सीसीटीवी फुटेज को लगातार 2 दिनों तक देखने के बाद पता चला कि दो पुरुषों और दो महिलाओं ने अलग-अलग समय पर मिलकर अपराध किया ।जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अपराध के मुख्य आरोपी मोहम्मद ज़ियाद उर्फ अयान इरशाद अहमद (21 वर्ष) को भांडुप क्षेत्र गिरफ्तार किया।

इसके बाद, गिरफ्तार आरोपियों के साथ एटीएम कक्ष में आई सह-आरोपी महिलाएं, 1) श्रीमती आरिफा अज़ीम 2) श्रीमती नामिरा अज़ीम अपराध में संलिप्त पाई गईं। उन्हें आईपीसी की धारा 35 (3) के तहत नोटिस जारी किया गया है और अपराध के संबंध में आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

अपराध में आरोपी से 1,29,500 रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं: जिसमें 80,000 रुपये मूल्य की एक मोटरसाइकिल,एक प्लास्टिक की ग्रे पट्टी, 10,000 रुपये मूल्य का एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, अपराध में चोरी की गई 39,500 रुपये की नकदी शामिल है।

बिंदास बोल संवाददाता

मुंबई सतीशकुमार मंडोरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp