BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरदेश

महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में महान योद्धा एवं राष्ट्रनायक महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम द्वारा महाराजा सूरजमल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. संगीता सिरोही ने महाराजा सूरजमल जी के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल जी का बलिदान भारतीय इतिहास में स्वाभिमान, शौर्य और न्याय का प्रतीक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर महाराजा सूरजमल जी को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय चेतना, ऐतिहासिक गौरव और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। अंत में महाराजा सूरजमल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp